चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव से सटे रानीपुर वन्यजीव विहार के तेंदुए की शिकारियों द्वारा लगाए गए तारबाड़ में उतरे करंट से मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर एक रीछ और एक बंदर की भी मौत हो गई।
जंगल लकड़ी बीनने गए लोगों ने रविवार को तीनों के शव देख वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि करंट से मौत की संभावना है। शव दो दिन पुराने लग रहे हैं।