कानपुर देहात। जिले की रनियां व मनेथू सहकारी समितियां सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सक्रिय हो गई हैं। दोनों समितियों में डीएपी व यूरिया की खेप भी उपलब्ध करा दी गई है। अगले सप्ताह यहां से किसानों को खाद मिलेगी।
जिले में अर्से से बंद रनियां व मनेथू सहकारी समितियां संचालित करने की मांग हो रही थी। बीते दिनों इन समितियों को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। लाइसेंस, पैन नंबर मिलने और सदस्य बनने के साथ अब ये दोनों समितियां सक्रिय की गई हैं। इस प्रकार अब अस्सी समितियां सक्रिय हो गई हैं। सक्रिय की गई रनियां व मनेथू समितियों में 25-25 मीट्रिक टन डीएपी व 22.5-22.5 मीट्रिक टन यूरिया की खेप उपलब्ध है। खाद वितरण में अब पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन की अड़चन बची है। पोस मशीन की आईडी रद्द होने की वजह से अब नई आईडी बनेगी। इसके लिए सहायक आयुक्त सहकारिता की ओर से प्रक्रिया की गई है। एक सप्ताह में यह काम पूरा होने और इसके बाद इन समितियों से खाद वितरण की उम्मीद है।
..........................
वर्जन.....
रनियां व मनेथू सहकारी समितियां सक्रिय कर दी गई हैं। दोनों समितियों में डीएपी व यूरिया भी उपलब्ध है। पोस मशीन की नई आईडी बनवाने की प्रक्रिया की गई है। एक सप्ताह में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। - प्रवीण कुमार, सहायक आयुक्त सहकारिता।
...................
फोटो- 19 रामदास, लोहारी।
फोटो-20 हीरू सिंह, मनेथू।
समिति से मिलेगी खाद तो होगी सहूलियत
गेहूं की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है। मनेथू सहकारी समिति सक्रिय हो गई है। इस समिति से मनेथू, जिगनीपुरवा, रूपपुर व खनपना आदि के किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। - रामदास, लोहारी।
....................
दूसरे गांव की समितियों तक भाग दौड़ बचेगी
अभी तक खाद के लिए दूसरे गांव की सहकारी समिति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब मनेथू की सहकारी समिति से ही खाद मिलेगी तो भाग दौड़ बचेगी। - हीरू सिंह, मनेथू।