पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बा स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। छात्र-छात्राओं को उनकी जीवनी के संबंध में बताया।
कॉलेज में गुरुवार को संगठन मंत्री रवि शुक्ला व कार्यकर्ताओं और प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एबीवीपी के संगठन मंत्री ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जीवन शैली के विषय में बताकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नंबर 1828 को काशी में हुआ था। वह महिलाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा की श्रोत हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने साहस और वीरता के साथ अंग्रेजों से युद्ध किया। कभी भी सिर नहीं झुकाया। एबीवीपी केजिला संयोजक दिव्यांशु सिसोदिया, प्राचार्य डा. मुकेश द्विवेदी, डा. आरपी चतुर्वेदी, डा. कमलेश कुमार सिंह, डा. पर्वत सिंह, प्रशांत राजावत, कुलदीप शुक्ला, संदीप कुमार सहित छात्र व छात्राएं मौजूद रहे। संवाद