फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डायट में प्रशिक्षुओं की हुई रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता

Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में गुरुवार को प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास तथा सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साह व उल्लास के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता डॉ. प्राची शर्मा ने कहा कि आयोजित रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, सौंदर्यबोध और कला कौशल को उभारना है। इससे वे भावी शिक्षक के रूप में बच्चों में भी कला और संस्कृति के प्रति रुचि विकसित कर सकें। प्रशिक्षुओं ने समूह और व्यक्तिगत रूप में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सुंदर व संदेशपूर्ण रंगोली बनाई।
वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने विविध पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रवक्ताओं ने सभी प्रशिक्षुओं के उत्साह की सराहना की। कहा ऐसे आयोजन न केवल कला कौशल को निखारते हैं, बल्कि सहयोग, समर्पण और सौंदर्यबोध की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। यहां प्रवक्ता डॉ. मोनिका गुप्ता, संतोष सरोज, अरुण कुमार, डॉ. विनीता प्रकाश, मोहम्मद इमरान, विपिन शांत, अंजना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें