रामनाथ कोविंद एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार के तौर पर सबसे मजबूत पोजीशन पर नजर आ रहे हैं। कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। राम नाथ कोविन्द का जन्म यूपी के कानपुर देहात की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
रामनाथ कोविंद के गांव में बना शिव मंदिर
परौंख में एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां भगवान शिव के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आया करते हैं। मंदिर उत्तर- पूर्व में सेंगुर नदी के बायीं ओर सुरम्य जंगल में बना है। ये 1सौ फीट ऊंचे टीले पर स्थित है।
विज्ञापन
3 of 5
कपालेश्वर महादेव
कपालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाने जाने वाले इस शिव मंदिर का निर्माण एक असिस्टेंट कमिश्नर ने करवाया था। मंदिर के निर्माता असिस्टेंट कमिश्नर पंडित कनोजी लाल मिश्र को सपने में इस मंदिर के निर्माण करने की बात खुद भगवान शिव ने कही थी। ऐसा गांववाले बताते हैं।
4 of 5
डेमो पिक
कनोजी ने तुरंत पेंशन के पैसों से इस मंदिर का निर्माण 1894 में करा दिया था। लेकिन उनकी मृत्यु मंदिर निर्माण पूर्ण होने से पहले हो गई। इसके बाद उनके पुत्र पंडित शिव कुमार मिश्र ने यह काम किया।
लोग ये भी बताते हैं कि उन्हें अपनी मृत्यु तिथि का आभास हो गया था। इसलिए वह मंदिर का निर्माण शीघ्र करवाना चाहते थे। इस मंदिर का आकार एक मठ की तरह है। इसी मठ के ऊपर दूसरा मठ बनाया गया। श्रावण के माह में यहां माह में भक्तों की अपार भीड़ होती है।