फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन की छूट, मैदान पर नहीं लगेंगी दुकानें

विज्ञापन
अकबरपुर चौकी में रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम, सीओ व कोतवाल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रामलीला आयोजन के लिए गाइड लाइन के अनुसार मंचन होगा। रामलीला मैदान में कोई दुकान नहीं लगेगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। यह बात बुधवार को एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने अकबरपुर चौकी में रामलीला समिति पदाधिकारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। कोविड गाइड लाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजक मंडल की होगी। मैदान पर अधिक लोग एकत्र न हो, इसके लिए वेब कास्टिंग कर आयोजक लोगों तक पहुंचा सकते हैं। यहां सीओ संदीप सिंह, कोतवाल तुलसीराम पांडेय, चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय आदि रहे।
रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ रामशरण सिंह ने बैठक की। उन्होंने कहा कि धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में प्रस्तावित वार्षिकोत्सव में परिसर में दुकानें नहीं लगेंगी। श्रीमद्भागवत कथा व शतचंडी यज्ञ का आयोजन होगा। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना होगा। पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। सभी को मास्क पहनना जरूरी होगा। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्र, संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, महामंत्री बउवन चौरसिया, मुरारी लाल, भोलू दुबे, अंबर सिंह, अन्नू तिवारी, मंदिर के पुजारी सतेंद्र तिवारी रहे।
विज्ञापन

डेरापुर में दुर्गा पूजा, राम लीला, दशहरा आदि पर्वों को सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीओ आशापाल सिंह ने संभ्रांत लोगों की बैठक ली। त्योहारों को कोविड गाइड लाइन के अनुसार मनाने को कहा। यहां बालकृष्ण मिश्र, मदन मोहन मिश्र, मयंक मिश्र, सुशील कुमार, कीरत गुप्ता, रामकिशोर पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें