फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 को देश की बड़ी सफलता बताया वहीं पिछड़ा वर्ग को संगठित होने का संदेश दे गए अठावले

Sun, 08 Sep 2019 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामदास अठावले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के जन समरसता प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने पिछड़ा समाज से जुडे़ लोगों को संगठित होकर देश और समाज के लिए अच्छा काम करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


रविवार को चकेरी स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने चंद्रयान-2 को देश की बड़ी सफलता बताया, कहा कि संपर्क टूटा है साहस नहीं। उन्होंने सरकार की तरफ से इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी। कश्मीर के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां पर अब सामाजिक तौर पर संबंध अच्छे होंगे।

लोगों की जरूरतें पूरी होंगी। समारोह में राज्यमंत्री ने समाज से जुड़े 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के 15 वरिष्ठ नागरिकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें