फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramcharitmanas: भूपेंद्र चौधरी बोले- सांसद बेटी संघमित्रा आखिर चुप क्यों हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए

Sun, 29 Jan 2023 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपनी सांसद पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सांसद बेटी संघमित्रा आखिर चुप क्यों हैं। उन्हें आगे आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य पर सीधे निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सांसद बेटी को आगे आकर सपा नेता अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर अपना रुख साफ करना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने सांसद संघ मित्रा मौर्य की चुप्पी पर हैरानी जताई है। भूपेंद्र चौधरी रविवार को जिले के मल्लावां कस्बे में बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष का बयान राजनीतिक हलकों में भाजपा की आगामी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अब निश्चित तौर पर इस पर विचार करेगी कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान दे रहे हैं, उनकी बेटी बीजेपी से सांसद हैं। उनको भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी कि वह अपने पिता के साथ हैं या भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। ऐसे में पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से अलग नहीं हो सकती है। बता दें कि भाजपा सांसद संघमित्रा ने पूरे मामले में कहा था कि पिता ने रामचरितमानस की जिस चौपाई का जिक्र किया है। उस पर विद्वानों के साथ चर्चा की जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्रवाई का संकेत, तो नहीं दे गए भाजपा अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान राजनीतिक गलियारों में एक नई गर्मी पैदा कर सकता है। अभी तक बदायूं से सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य पर सिर्फ सवाल उठ रहे थे, लेकिन पहल बार प्रदेश अध्यक्ष के बयान को कार्रवाई का संकेत माना जा रहा है। ये बयान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक नए समीकरणों को तैयार करने जैसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें