इसके साथ ही उन्होंने थाने के मालखाना, आरक्षी बैरक, हवालात, मैस एवं अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाने में साफ सफाई की व्यवस्था उचित न मिलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार, थानाध्यक्ष छोटेलाल, उप निरीक्षक धारा सिंह मौजूद रहे।
वहीं कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार और क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने समस्याएं सुनी। यहां हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे। माधौगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना समाधान दिवस में प्रभारी सीओ बिलग्राम सतेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार के समक्ष चार शिकायत दर्ज की गईं।
तीन शिकायतें आपसी कहासुनी को लेकर आई, जिन्हें पुलिस ने मौके पर निस्तारित कर दिया। वहीं एक राजस्व से संबंधित थी। उसे संयुक्त टीम को जांच कर निस्तारित करने को दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण, कानूनगो रामदीन वर्मा, राजेश वर्मा, लेखपाल अंशिका पटेल सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।