कोंच (जालौन)। नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी कोंच भगत सिंह निवासी पूर्व लेखपाल रामबिहारी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। इस बात की जानकारी सीओ राहुल पांडे ने दी है। बतादे कि करीब दो माह पूर्व रामबिहारी के खिलाफ दो किशोरों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद ही रामबिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसके घर से अश्लील सामग्री भी बरामद की थी। (संवाद)