प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- कुरान पाक की तिलावत करें
जमीअत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने अपील की है कि रोजेदारों को इफ्तार कराएं। कुरान पाक की तिलावत करें। देश और समाज में अमन-शांति की दुआ करें। सभी एक-दूसरे की मदद करने का प्रयास करें।
पहले 10 दिन का अशरा रहमतों का है
ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने रमजान के तीस दिनों को तीन अशरों में बांट कर अहमियत बताई है। पहले 10 दिन का अशरा रहमतों का होता है। दूसरा अशरा गुनाहों से माफी और तीसरा जहन्नम से निजात का है।
रजा-रमजान: इफ्तार-सहरी
पहला रोजा इफ्तार
सुन्नी-6:21 बजे
शिया-6:34 बजे बजे
दूसरा रोजा सहरी
सुन्नी-4:50 बजे
शिया-4:37 बजे