फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है विश्वविद्यालय का माहौलः राज्यपाल राम नाईक

Fri, 10 Feb 2017 06:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक कानपुर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र के आत्महत्या करने के मामले में राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि इसके पीछे विश्वविद्यालय के अंदर के कारण जितने जिम्मेदार हैं, उतना ही बाहरी माहौल भी। कहा कि यदि समाज में अशांति होगी, अव्यवस्था होगी, कानून व्यवस्था ध्वस्त होगी तो इसका प्रभाव शैक्षणिक संस्थानों के अंदर भी पड़ेगा और आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आएंगी। 
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में प्रदेश सरकार पर अपरोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर बात करना बेमानी है। सबको नजर आ रहा है यहां क्या हो रहा है। राज्यपाल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर में आयोजित छठे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस (जो उच्च शिक्षा में मानवीय मूल्य विषय पर आयोजित था) के दौरान पत्रकार वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें