फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर राज्यपाल की अध्यक्षता में गठित हो राममंदिर ट्रस्ट: यतींद्रानंद

Thu, 21 Nov 2019 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि और कलाकार सुरेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा है कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रस्तावित ट्रस्ट का गठन उत्तरप्रदेश की राज्यपाल की अध्यक्षता में किया जाए। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर इसका गठन किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


गुरुवार को शहर में नघेटा रोड पर आरआर इंटर कालेज की प्रबंधक कीर्ति सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय संगत निर्णय दिया है। न्यायालय के निर्णय पर आपत्ति करने वालों के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए।

 
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने अहम भूमिका निभाई है, इसलिए न्यास की भी सहभागिता ट्रस्ट में होनी चाहिए। यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि राम मंदिर का जो मॉडल शिल्पकार सोमपुरा ने बनाया है, वह सभी के मन में बस गया है।

इसलिए मंदिर का निर्माण भी इसी तरह का होना चाहिए। उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या को बड़ी चुनौती बताया और कहा कि इस पर नियंत्रण लगाने के लिए कानून जल्द बनाया जाना चाहिए। प्रेसवार्ता में कलाकार सुरेंद्र पाल ने कहा कि उन्होंने अपने कॅरियर में विविध भूमिकाएं निभाईं।

किसी एक किरदार में बंधकर नहीं रहे। महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्रपाल ने कहा कि उन्होंने शक्तिमान में किलविश की भूमिका निभाई। चंद्रकांता, देवो के देव महादेव सहित कई अन्य सीरियल में हर बार भूमिका बदली हुई रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें