फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामगोपाल यादव ने कसा तंज, बोले- भाजपा को हर मस्जिद के नीचे दिख रहे मंदिर

Sun, 08 Dec 2024 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा को देश से कोई मतलब नहीं है बस सत्ता में बने रहने की चाहत है।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एक बार फिर से भाजपा पर हमलावर हुए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को हर मस्जिद के नीचे मंदिर दिखाई पड़ रहे हैं। भले ही पूरे देश में आग लग जाए। इन्हें देश से मतलब नहीं है, बस यह लोग सत्ता में बने रहें। रविवार को वह सैफई अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा, कि देश में शांति और अमन-चैन रहे, इससे इन लोगों का कोई वास्ता नहीं।

विज्ञापन


हिंदुस्तान की बदनामी हो रही, उसकी इनको कोई परवाह नहीं है। कहा कि सपा चाहती है कि इंडिया समूह कायम रहे और हम साथ मिलकर चुनाव लड़े। अभी तो इंडिया गठबंधन के नेता मल्लिकार्जुन खरगे हैं। उनका कहना है कि भाजपा केवल उपचुनाव ही जीत पाती है। उपचुनाव में तो यह कर लेते है, लेकिन सामान्य चुनाव में अब हमारे लोग भी तैयार हैं। पुलिस प्रशासन अगर साथ नहीं हो, तो ये एक मिनट भी मुकाबला नहीं कर सकते। कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री को जो भाषा बोल रहे है, वो क्या मुख्यमंत्री की भाषा है। रामगोपापल ने कहा, चुनाव तो लड़ेंगे ही चाहे ईवीएम से हो या बैलेट से हो।

महाराष्ट्र में सपा के महाविकास अघाड़ी छोड़ने वाले बयान पर राम गोपाल ने कहा कि वहां के लोग जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वो नहीं देने चाहिए। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बयान देना बंद कर देना चाहिए। या फिर कहना चाहिए था कि यह पार्टी का बयान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें