फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. रामगोपाल बोले, ‘टिकट वितरण का आखिरी फैसला मेरा’

Mon, 05 Dec 2016 07:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने का संवैधानिक अधिकार उन्हें प्राप्त है
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने इटावा में कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में आखिरी फैसला उनका होगा। सपा संसदीय दल का सेक्रेटरी होने की वजह से उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने का संवैधानिक अधिकार उन्हें प्राप्त है। वह सोमवार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

कांग्रेस के गठबंधन के सवाल को टालते हुए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास कार्यों के दम पर दोबारा सत्तासीन होगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव कब होगा, यह तय करना चुनाव आयोग का काम है। इसमें केंद्र सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती। नोट बंदी के मामले में उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से प्रधानमंत्री का यह फैसला उचित नहीं है। इससे कारखाने बंद और उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। किसान और मजदूर तबाह हो रहा है। आने वाले समय में इसका दुष्परिणाम जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्हाेंने सोना रखने की सीमा निर्धारित किए जाने की आलोचना की। कहा कि इस बात की पूरी आशंका है कि सोने की जांच करने वाली इनकम टैक्स की टीम जब गांव के जाए तो लोग उस पर हमला कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें