फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा रुला रही खून के अांसू जबकि गरीब किसानाें की हमदर्द है सपा : रामअासरे कुशवाहा

Sat, 16 Dec 2017 08:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामअासरे कुशवाहा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता काे खून के अांसू रुला रही है। व‌िकास के वादाें काे बीजेपी ने अांसुअाें में बदल द‌िया है। सपा ही एक एेसी पार्टी है जहां सभी का ह‌ित सुरक्ष‌ित है। एक रैली के दाैरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने ये बात कही । 
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी सीमा सचान ने संदलपुर के जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व मंत्री रामआसरे कुशवाहा ने फीता काटकर किया। कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी सीमा सचान के पक्ष में गांव गांव जाकर मतदाताओं को वोट करवाने की अपील की।  पार्टी हाईकमान के दिग्गज नेताओं की जनसभाएं भी उपचुनाव में जीत के ल‌िये आयोजित हो रही है। 

रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के वायदे मात्र सपने रह गए हैं। आज किसान, व्यापारी, बेरोजगार, शिक्षक सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। मात्र सपा ही कथनी और करनी पर सही उतरती है। सपा सरकार में छात्र-छात्राओं, किसान, व्यापारियों और शिक्षकों के हितों के लिए आवश्यक कदम उठाए थे। हम सभी को एकजुट होकर उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री दिलानी होगी।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में गांव गांव जाकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि सपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो किसानों और गरीबों की हमदर्द है। भाजपा के शासन में सिर्फ जनता खून के आंसू रो रही है। आम आदमी परेशान हैं। इतना ही बिजली की कीमतें बढ़ाकर किसानों की कमर भी तोड़ दी है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें