अवसर था मतदाता जागरूकता रैली का, मुख्यायुक्त साहब को झंड़ी न मिली तो उन्होने हरे पत्तों का सहारा लेकर रैली को रवाना करके जागरूकता रैली का मखौल बना दिया। जानें क्या है मामला...
जागरूकता रैली को बना दिया गया मखौल
रैली को घास दिखाकर रवाना करते मुख्यायुक्त डॉ. ओमपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड की ओर से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हरी झंडी न मिलने पर मुख्यायुक्त डॉ. ओमपाल सिंह ने हरे पत्तों को झंडी के स्थान पर दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली को मखौल बना दिया गया।
रैली में शामिल बच्चे
रैली में शामिल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
टाउनहाल से निकली रैली में नगर के स्वामी रामानंद इंटर कालेज, भारतीय पाठशाला, सिटी गर्ल्स, स्वामी रामानंद इंटर कालेज, कनौडिया बालिका इंटर कालेज, रस्तोगी इंटर कालेज और भारतीय महाविद्यालय डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राएं वोट करना गर्व है, लोकतंत्र का पर्व है, चाचा-चाची मत घबराना वोट डालने जरूर जाना और सबकी सुनें सबकी जानें, निर्णय अपने मन का मानें आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली मुख्यमार्गों से होती हुई वापस टाउनहाल पहुंची, जहां समापन हो गया। रैली का संचालन आलोक शंकर दुबे ने किया।