फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, प्रयागराज-शकूरबस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 27 Aug 2026 07:09 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: रक्षाबंधन पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और शकूरबस्ती के बीच एक-एक फेरे की स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : स्रोत: यात्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 कोच वाली यह ट्रेन 29 अगस्त को प्रयागराज से रवाना होगी और 30 अगस्त को शकूरबस्ती से वापसी करेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल 29 अगस्त को रात आठ बजे प्रयागराज से रवाना होगी। फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

विज्ञापन

कानपुर में ट्रेन का ठहराव रात 10:20 बजे से 10:25 बजे तक रहेगा। वापसी में ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। दिल्ली, अलीगढ़, टूंडला और इटावा होते हुए ट्रेन शाम 6:45 बजे कानपुर पहुंचेगी और 6:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद फतेहपुर होते हुए रात 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इसमें नौ स्लीपर, दो एसी तृतीय श्रेणी, छह सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें