पं. पवन तिवारी ने बताया कि राखी में तीन गांठ लगाना शुभ होता है। पहली गांठ भाई की लंबी आयु, दूसरी गांठ स्वयं की लंबी आयु और तीसरी गांठ रिश्तों में मिठास के लिए। 12 अगस्त को उदया तिथि होने के कारण पूरा दिन रक्षाबंधन मनाया जा सकता है।
ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना ने बताया कि धनिष्ठ नक्षत्र व यौभाग्य योग बहन भाई के प्रेम को बढ़ाता है। 12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:12 बजे से सुबह 8:30 बजे तक सिंह लग्न में रहेगा। दूसरा मुहूर्त दोपहर 1:06 बजे से 3:24 बजे तक वृश्चिक लग्न में होगा। सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:31 बजे के बीच राहु काल होने के कारण इस काल में राखी न बांधें।