फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर हम लोगन की.. सास घेरे बईठी हैं सोशल नेटवर्क: राजू श्रीवास्तव

Tue, 11 Dec 2018 08:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
डेमो पिक
दोस्तों पिछले दिनों गजोधर केर अम्मा भड़की भई रहीं.. गजोधर से कहे लगीं तुम का सरम नहीं आवत है.. हिंया बईठे अंडा परांठा अउर हलवा सूत रहे हौ.. इधर तुम्हाय मामा गायब हैं.. आठ घंटे हुई गए निकले भये.. तबहीं गजोधर के पिताजी बोले अरे काहे लौंडे पे भड़क रही हौ.. तोहार भाई आखिरी बार कब देखे गए रहें..
विज्ञापन

2 of 8
डेमो पिक
तो गजोधर की अम्मा जवाब दिहिन आखिरी बार सुबह नौ बजे देखे गए रहें.. पता नहीं कौने हाल मा होई हमरा भाई.. तो गजोधर कहिन अरे अम्मा हम अभीन एक घंटा पहिले मामाजी के घर लैंडलाइन पे फोन किहा रहा.. ऊ तो घरे पे हैं.. तो गजोधर की अम्मा जवाब दीहिन अरे whatsapp ग्रुप से गायब हैं.. Left हुई गए.. Last Seen सुबह नौ बजे का दिखाय रहा है.. ग्रुप से गुस्साय के चले गए हैं.. और दुसरे दुसरे ग्रुप मा मुंह फुलाय भये Emoji पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो पिक
ऐसेहे हमाय दोस्त संजय रंगबाज की भाभी भी गुस्से मा रहीं.. कहत रहीं हम आपन सास से बहुत परेसान हैं.. इनका बहुत जल्दी रहत है whatsapp ग्रुप में फोटू पोस्ट करे की.. ई सबेरे सबेरे नहाय धोय के.. आशीर्वाद देय वाली मुद्रा में फोटू खींच के ग्रुप मा दाल देत हैं.. अउर फोटू के नीचे लिखत है कुटुंब को आशीर्वाद.. दिन भर सत्संग अउर प्रवचन पोस्ट किया करत हैं.. अउर खुद सबसे गाली देके बात करत हैं.. ई मंदिर जात हैं.. हुंवा पुजारी से सेटिंग किये हुए हैं..

4 of 8
डेमो पिक
ऊ पुजारी इनका मोबाइल लै के इनकी पूरी पूजा केर शूटिंग करत है.. ओका ईं पूरे whatsapp मा LIVE दिखावत हैं.. आरती करत भये.. तो प्रसाद बांटत भये.. पूरे दिन इनका आरती, प्रसाद, सत्संग और प्रवचन चला करत है.. पूरा whatsapp घेरे रहत है ई बुढ़िया.. अरे फोटू डाले की उमर हमाई है.. अभी हम अउर हमाय ये.. हनीमून पे गोवा गए रहें.. हुंवा हम पति-पत्नी बहुत मजा किये.. अब ऊ सब फोटू हमरे मोबाइल मा भरे हैं.. फोटू हम कब पोस्ट करी.. कहां करी.. सारा सोशल नेटवर्क तो हमरी ई सास घेरे बइठी हैं..। 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
दोस्तों ऐसेहे whatsapp के एक ग्रुप मा कुछ औरतें बात करत रहीं.. अरे सुना.. नवीन के हिंया मुंडन में मंगला भाभी की पांच तोले सोने की चैन चोरी हुई गयी.. तबहीं.. कोई बोला जिज्जी हमें तो इलाहाबाद वाली बुआ पे शक है.. तो कोई और बोला हां हां सही कह रही हौ.. हमहूं उनका मंगला भाभी के कमरे के आसपास मंडरावत देखा रहा.. अब ये सब बात चलत रहीं कि तबहीं उस ग्रुप केर एडमिन गजोधर का मैसेज आया अरे आप लोग जरा सोच समझ के बात करौ.. आप लोग जिन बुआ की ऐसी तैसी कर रही हौ..
विज्ञापन

6 of 8
डेमो पिक
उनको हम आज सुबह ही इस ग्रुप में जोड़े हैं.. अउर ऊ आप लोगन के मैसेज पढ़ के हमका अलग से गरियाय रही हैं..। ऐसेहे हमरे मिले वाले हैं फीलखाना के पंथु ऊ रोज सुबह आपन घर का दरवज्जा खोलत हैं तो बाहर दरवज्जे पे उनका दुई चार बोतल खून की रखी मिलत हैं.. हम पूछा ई का झमेला है तो बताये लगे यार राजू भईया ये चार पांच बोतल खून रोज कहूं ना कहूं से हमरे पास आ जावत है.. चक्कर का है की चार साल पहिले हमरी जांघ मा फोड़ा हुई गवा रहा तो डॉक्टर कहिस आपरेसन करे का पड़ि..
विज्ञापन

7 of 8
डेमो पिक
अब हम ठहिरे सिंगल चेसिस.. हमरे बदन मा तो वैसेहे ही खून कम है..। हमरे फोड़े केर आपरेसन खातिर हमका पाव भर खून की जरूरत रही.. अब ई बात हम whatsapp पे मैसेज कर दिए कि Need Blood.. अब ऊ मैसेज वाइरल हुई गवा.. अब ई बात का इत्ता टाइम हुई गवा.. कि हमरा आपरेसन भी हुई गवा.. हम अच्छे होय के घरौ आय गए.. मगर ऊ मैसेज अभीनो घूम रहा है चारों तरफ.. तो कभी अमरीका से.. तो कभी दुबई से.. कभी लंदन से..
विज्ञापन

8 of 8
डेमो पिक
कभी उन्नाव से खून की बोतलें अभीनो चली आय रही हैं.. अब इत्ता ब्लड का हम करें तो का करें.. तो राजू भईया ई ब्लड हम अस्पतालन मा बेच दईत है.. यही ब्लड बेच बेच के तो प्लास्टिक केर दाना का कारखाना अउर कौशलपुरी मा मार्किट बनाय हैं.. हम कहा यार वायरल होना भी बहुत फायदे का काम है..। लास्ट मा एक्के बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ.. काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ..।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें