फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा ने इतना कींचड़ किया कि अब कमल खिलेगाः राजनाथ सिंह

Tue, 14 Feb 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
विज्ञापन
कानपुर देहात के झींझक में जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सियासी तीर चलाए। राजनाथ ने कहा कि सपा व कांग्रेस का गठबंधन कमजोर बैसाखी पर है। सपा सरकार के गुंडाराज से लोग ऊब चुके हैं। कहा कि सपा-बसपा ने इतना कीचड़ पूरे प्रदेश  में किया है कि कमल तो खिलना तय है।
विज्ञापन


सिंह मंगलवार को रसूलाबाद विधानसभा के झींझक के करियाझाला गांव में भाजपा प्रत्याशी निर्मला संखवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ के भाषण में अखिलेश और राहुल गांधी निशाने पर रहे। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर तीन से छह माह के भीतर किसानों के फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि जीडीपी दरें सपा सरकार में घटती जा रही है और कृषि विकास दर घटकर 1.5 रह गई है। सपा विकास का वादा करती है, लेकिन गांवों में सड़कें तक नहीं हैं। बिजली नहीं है, इसके बावजूद बिल आ रहे हैं। अस्पताल हैं, पर डाक्टर नहीं हैं। ओलावृष्टि का जितना पैसा केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को दिया जो आज तक कभी नहीं मिला। इसके बाद भी प्रदेश में किसानों को राहत राशि नहीं मिली है। आखिर केंद्र का पैसा कहां गया।  उन्होंने रसूलाबाद की भाजपा प्रत्याशी निर्मला संखवार को जिताने की अपील की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा सपा सरकार में फर्जी मुकदमे लिखे गए, इसमें गरीबों को फंसाया गया। सभा को श्याम मोहन दुबे, अशोक कुमारी राजपूत,  प्रत्याशी निर्मला संखवार, राजू सिंह,  प्रबल प्रताप सिंह, नीरज राजपूत,  मंगल भारतीय,  गजेंद्र पाल ने भी संबोधित किया। संचालन अरुण पाल ने किया। अध्यक्षता राम विलास त्रिपाठी ने की। इस दौरान मोहित शुक्ला, रामजी,  नरेंद्र चौहान,  केपी सिंह, वरुण चौबे,  रंजन शुक्ला, बसंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें