शिवली। लायर्स एसोसिएशन मैथा के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर 73 मत पाकर राजेश कुमार राजपूत निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देकर मुंह मीठा कराया।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ अशोक त्रिवेदी, गोविंद सेंगर, प्रदीप गुप्ता व अजय श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव कराया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेज बहादुर द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद अनुराग स्वर्णकार निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
अध्यक्ष पद पर उमेंद्र शुक्ला सोना को 35, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी को छह, उमाकांत त्रिपाठी को 64, राजेश कुमार राजपूत को 73 व भूपेंद्र यादव को कोई मत नहीं मिला। जबकि तीन मत अवैध पड़े। सर्वाधिक 73 मत प्राप्त कर राजेश कुमार राजपूत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार गौतम को 48, शिववीर सिंह चौहान को 131 मत मिले। जबकि दो अवैध मत पड़े।
शिववीर सिंह चौहान विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान को 120 तथा अनुज पाल को 53 मत प्राप्त हुए, जबकि आठ मत अवैध घोषित किए गए। सर्वाधिक मत प्राप्त कर रामप्रताप सिंह चौहान महामंत्री निर्वाचित हुए। सह मंत्री पद पर आकांक्षा द्विवेदी को 114 तथा वसीम को 64 मत मिले, तीन अवैध मत पड़े। आकांक्षा द्विवेदी निर्वाचित हुईं।
पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर बलीशंकर चतुर्वेदी को 100 तथा चंदन कुमार को 78 मत प्राप्त हुए। तीन अवैध मत पड़े। बलीशंकर चतुर्वेदी निर्वाचित हुए। ऑडिटर पद पर अजय कुमार को 134 तथा महेंद्र सिंह को 44 मत मिले। तीन अवैध मत पड़े। अजय कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।