फोटो- दिल्ली से चार यात्री ट्रेनें रवाना, २० तक सीटें फुल - कानपुर सेंट्रल पर पर थर्मल स्क्रीनिंग कर यात्री आए और गए माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को दिल्ली से आने वाली चार स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस यात्री ट्रेनें रवाना हुईं। इन ट्रेनों से बुधवार शाम को कानपुर तक आए यात्री उतरे और यहां से आगे जाने के लिए चढ़े भी। जबकि बुधवार तडक़े दिल्ली जाने वाली ट्रेनों से यात्री रवाना भी हुए। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें रवाना किया गया। रांची राजधानी स्पेशल ट्रेन से कानपुर से रांची जाने वाले १४० यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। बुधवार रात को दिल्ली से रांची, हावड़ा, राजेंद्र नगर और डिब्रूगढ़ तक स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। २० तक नहीं मिलेगी सीटें फिलहाल रेलवे ने कानपुर से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनों में यात्रियों के लिए सीटें नहीं हैं। एक सप्ताह तक की एडवांस बुकिंग इन ट्रेनों में हो रही है। २० मई तक इन ट्रेनों मे अब अगर कोई टिकट बुक कराता है तो उसका टिकट बुक नहीं हो रहा है। न ही दिल्ली आने जाने और न ही कानपुर से रांची, डिब्रूगढ़, हावड़ा, पटना की तरफ जाने वाली इन ट्रेनों में सीटें बची हैं।