फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: टूटी पटरी से गुजरने से बची राजधानी एक्सप्रेस, 30 मिनट फंसी रहीं ट्रेनें

Thu, 14 Nov 2019 01:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
टूटी पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर औरैया में बीरपुर गांव के पास गुरुवार सुबह पांच से छह सेंटीमीटर तक पटरी चटक गई। इस कारण दिल्ली रूट के अपलाइन का ट्रैक आधा घंटे बाधित रहा। दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस को पाता स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


आधा घंटे बाद राजधानी एक्सप्रेस को निकाला गया। बाद में अन्य ट्रेनों को भी कॉशन देकर गुजारा जाता रहा। सुबह चार बजे से शुरू हुआ नई पटरी बिछाने का काम दोपहर दो बजे खत्म हो सका। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार को सुबह 3:40 बजे कानपुर से दिल्ली जा रही नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को 12309 राजेन्द्र नगर टर्मिनल से गुजरना था।
 
विज्ञापन

इसी दौरान अछल्दा स्टेशन अधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में लाल सिग्नल दिखाई देने लगा। इस पर रेल कर्मचारी तत्काल पटरी चेक करने निकले। सुबह चार बजे अछल्दा स्टेशन के आगे बीरपुर गांव के पास खंभा नंबर 1114 के पास रेल पटरी चटकी मिली।

इस कारण राजधानी एक्सप्रेस को पाता स्टेशन पर रोक दिया गया। रेल कर्मी दिलीप गुप्ता ने इसकी जानकारी अछल्दा स्टेशन अधीक्षक राजीव राव शुक्ला को दी। स्टेशन अधीक्षक ने मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराया। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर राजधानी के पीछे आ रहीं अन्य ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया।

रेलवे के तकनीकी विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। आधा घंटे बाद ट्रैक को अस्थायी रूप से मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा का कॉशन देकर गुजारा गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव राव शुक्ला ने बताया कि रेल पटरी चटकने के कारण दिक्कत आई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें