यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बुधवार रात से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से गलन और बढ़ गयी है। विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा।
विज्ञापन
2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर के अलावा इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि जिलों बुधवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। गुरुवार को कई शहरों में सुबह से ही बारिश हो रही है तो कहीं आसमान में बदली छाई हुई है।
विज्ञापन
3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
रात तीन बजे के बाद तेज रफ्तार में कानपुर पहुंची पुरवा ने माहौल बदल दिया। बादलों के घने हो जाने से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कानपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी बरसा। कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं बारिश ने छतों और सड़कों को धो दिया।
4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
मौसम विभाग ने 14-15 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड की है।
विज्ञापन
5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुधवार रात से ही यूपी के कई शहरों में तेज बारिश शुरू हो गयी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की मौसम वेधशाला में न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में बुधवार को दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके कुछ देर के बाद ही हवा ने रुख बदला। उत्तरी हवा के स्थान पर तेज गति से पुरवा बह चली और आसमान में घने बादल छा गए। भोर होने वाली थी कि आसमान में बिजली कड़की और बारिश आ गई। बदली छाए रहने से ठंडक में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीएसए के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि स्थानीय विक्षोभ होने से बारिश हुई है। शहर के कई स्थान सूखे रहे तो कई जगह पर बारिश तेज हुई।
8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुबह के बाद दोपहर को हुई बारिश ने लोगों को भिगो दिया। मौसम विभाग ने बसंत पंचमी के बाद भी बारिश का अनुमान जारी किया है। इसके अलावा स्थानीय विक्षोभ से बीच में भी बारिश हो सकती है।