फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Rain: लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए रावण के पुतले, आयोजनों पर संकट

Wed, 05 Oct 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लगातार हो रही बारिश के कारण कानपुर में लगाए गए रावण के पुतले पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पुतला दहन होगा या नहीं इसपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुए रावण के पुतले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से शहर भर में जगह-जगह लगाए गए करीब 200 रावण के पुतले पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे पुराने रामलीला परेड में स्थापित रावण का पुतला भी जगह जगह से टूट गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि बारिश अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। शहर में 250 स्थानों पर रावण के छोटे-बड़े पुतले दहन किए जाने हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गोविंद नगर रामलीला मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले बारिश में जर्जर हो गए। साथ ही मैदान में पानी भर गया। रामलीला मैदान के मेले में लगी दुकानों में जलभराव हो गया है। साकेत नगर रामलीला मैदान में बारिश में क्षतिग्रस्त के बाद दशानन का पुतला जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


इस समय होना है पुतला दहन
परेड : रात 9:30 बजे
गीतापार्क : रात 12:00 बजे
रावतपुर गांव : रात 11:00 बजे
आजाद नगर :रात 9:00 बजे
अर्मापुर : रात 9:30 बजे
छावनी रामलीला मैदान : रात 10:00 बजे
किदवई नगर : रात 10 बजे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें