फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में बारिश का कहर: सीहो नाला उफनाया, छह गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नकल रहे हैं ग्रामीण

Fri, 07 Aug 2026 03:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: महोबा जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते चरखारी क्षेत्र का सीहो नाला उफान पर है। नाले का पानी सड़क पर बहने से बारी, पड़ोरा, ऐंचाना, कुआं, बरायं और कौहारी गांवों का संपर्क खन्ना और खरेला कस्बे से पूरी तरह टूट गया है, जिससे ग्रामीण भारी संकट में हैं।
विज्ञापन
सूपा मार्ग में रपटा उफनाने से भरा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से नाले व रपटे उफना गए हैं। बृहस्पतिवार को चरखारी के बरायं और बारी गांव से निकले सीहो नाला उफनाने से सड़क पर कमर तक पानी भर गया। छह गांवों का संपर्क टूट गया। कुछ ग्रामीण उफनाते नाले से जान जोखिम में डालकर निकलते नजर आए।

विज्ञापन

देर शाम तक ग्रामीण रपटे का पानी कम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बीच-बीच में बारिश होने से आवागमन प्रभावित रहा। अगस्त के पहले सप्ताह में मौसम पूरी तरह मेहरबान है। तीन दिन से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। बरायं व बारी गांव से होकर निकले सीहो नाला इस समय उफान पर है।





बढ़ते पानी के चलते ग्रामीण घरों में कैद

सड़क के ऊपर से पानी बहने से बारी, पड़ोरा, ऐंचाना, कुआं, बरायं और कौहारी से खन्ना का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बढ़ते पानी के चलते ग्रामीण घरों में कैद रहे। इन गांव के लोग कस्बा खरेला में बाजार व अन्य जरूरी काम से आते-जाते हैं। नाला उफनाने से इन गांवों का कस्बे से संपर्क टूट गया है।

खरेला क्षेत्र के बारी गांव में नाला उफनाने से डूबी सड़क - फोटो : amar ujala
छह गांवों का संपर्क पूरी तरह टूटा
कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते नजर आए। बरायं गांव निवासी सत्यम तिवारी, धर्मेंद्र, अरविंद अहिरवार आदि ने बताया कि नाला उफनाने से छह गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ऐसे में यदि महिलाएं-बच्चे बीमार होते हैं तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। नाले पर पुल का निर्माण होना चाहिए, ताकि हर साल की इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

सीहो नाला उफनाने पर जान जोखिम में डालकर निकलते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
किसानों के खेतों में भर रहा है पानी
चरखारी संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत सूपा से निकली नदी का रपटा इस समय उफान पर है। इससे चरखारी और सूपा का संपर्क कट गया है। सड़क के ऊपर से पानी बहने से किसानों के खेतों में भर रहा है। इससे किसानों को तिल की फसल में नुकसान हो रहा है। गांव के राहुल विश्वकर्मा, आकाश, रोहित आदि ने बताया कि रपटे से पानी उतरने में 20 से 24 घंटे लग जाते हैं। समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें