फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हवा के दबाव में अचानक आई कमी की वजह से शहर और आसपास के इलाकों का मौसम अचानक बदल गया। 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और बारिश भी हुई। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश शुरू हुई। छह बजे तक नो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बारिश और हवा की वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री से लुढ़ककर 28 पर आ गया। न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थित मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2:30 बजे के करीब हवा का दबाव 5008.4 क्यूबिक मीटर था, शाम पांच बजे 500 क्यूबिक मीटर आ गया। हवा के दबाव में अचानक आए बदलाव की वजह से मौसम में परिवर्तन आया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि यह हवा और बारिश गेहूं, खीरा, ककड़ी इन सभी तरह की फसलों के लिए नुकसानदायक है। तेज हवा की वजह से खेत में कटे पड़े गेहूं और भूसा उड़ने से भी किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें