फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश संग तेज हवा ले उड़ी 500 गांवों की बिजली

Sat, 02 May 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। तेज हवा संग बारिश होने से बृहस्पतिवार रात में 10 उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद हवा थमी तो आठ उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की गई। इधर झींझक व रूरा में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं, झींझक समेत 200 गांवों की तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, रूरा और गहलौं फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मौसम खराब होने पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे तेज हवा संग बारिश शुरू हुई। इस दौरान बिजली लाइन में कई जगह फॉल्ट होने से रूरा उपकेंद्र से बिजली गुल हो गई। इधर बनीपारा, मिंडाकुआं, संदलपुर, राजपुर, सिकंदरा, मुतैहरापुर व मुंगीसापुर समेत 10 उपकेंद्र ठप हो गए। राजपुर क्षेत्र के तमरापुर में प्राथमिक विद्यालय के पास केबल पोल से निकल कर सड़क पर आ गई। हवा थमने पर लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग शुरू की। रूरा में नगर से निकली 11 केवी लाइन में फाल्ट ढूंढे नहीं मिला। इसकी वजह से करीब पांच हजार से अधिक घरों की बिजली पूरी रात गुल रही।
इधर गहलौं फीडर की बिजली भी बहाल नहीं हो सकी। घंटों बिजली गुल रहने से इन्वर्टर दगा दे गए। उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी परेशानी हुई। नींद में खलल पड़ा तो रात में लोग ह्वाटस ऐप ग्रुप पर बिजली कब आएगी इसकी जानकारी करने में लगे रहे। सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। नगर के लोगों को आरोप है कि उपकेंद्र में जेई या एसडीओ रुकते नहीं हैं। शाम होते ही अधिकारी कानपुर चले जाते हैं। मौसम खराब होने पर फॉल्ट होते हैं तो लाइनमैन के भरोसे ही सब रहता है। इससे रात में फॉल्ट दुरुस्त होने में या तो बहुत समय लगता है या फिर फॉल्ट दुरुस्त नहीं हो पाते हैं। बनीपारा उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर भी पूरी रात बिजली की आंख मिचौली जारी रही। राजपुर व मुतैहरापुर और मुंगीसापुर में भी घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन

.........................वर्जन.......

आंधी-बारिश की वजह से लाइनों में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रात में ही फॉल्ट दूर करने के लिए लाइनमैन लगे रहे। रूरा में फॉल्ट मिलने में देरी हुई। हालांकि झींझक में तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। - सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता विद्युत

........................
200 गांवों में तीन घंटे नहीं आई बिजली
झींझक। आंधी बारिश के दौरान बृहस्पतिवार रात में 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे नगर समेत 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। बाद में तारों पर गिरी पेड़ की डाल हटवाकर करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। कठिका ग्रिड उपकेंद्र से झींझक उपकेंद्र जुड़ा है। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे मंगलापुर गांव के पास पेड़ की डाल गिरने से झींझक का पुराना बिजली घर ठप हो गया। यहां से जुड़े मकनियापुर, विश्व बैंक प्रथम, विश्व बैंक द्वितीय और रसूलाबाद फीडर ब्रेक डाउन हो गए। इससे खमहैला, नासरसेड़ा, कमलाबाग, जैतीपुर, किशौरा, मकनियापुर समेत करीब 200 गांवों और झींझक की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी हुई। लाइनमैनों ने पेड़ की डाल हटाकर फॉल्ट दुरुस्त किया। देर रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ लव कुमार वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में पेड़ की डाल गिरने से ब्रेक डाउन हुआ था। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें