इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने सिंगापुर-मलेशिया का टूर पैकेज तैयार किया है। दो लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 75,500 रुपये देने होंगे। टूर पांच दिसंबर से 12 दिसंबर (सात दिन आठ रातें) तक का है। इसमें लखनऊ से क्वालालमपुर (मलेशिया) वाया सिंगापुर और सिंगापुर से लखनऊ वापसी की व्यवस्था फ्लाइट से है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
विदेश यात्रा
टूर के शुुरुआती तीन दिन की यात्रा मलेशिया की होगी। इसमें सन-वे-लैगून इंडोर थीमपार्क और सिटी टूर में प्रमुख दर्शनीय स्थल घुमाए जाएंगे। सिंगापुर में जू नाइट सफारी, जुरॉग बर्ड पार्का, सिटी टूर, यूनिवर्सल स्टूडियो, सेन्टोसा आईलैंड का भ्रमण कराएंगे। अकेले आने जाने और ठहरने का टूर पैकेज 88000 रुपये है।
विज्ञापन
3 of 4
विदेश यात्रा
वहीं माता-पिता के साथ एक बच्चे के ठहरने का पैकेज मूल्य बेड सहित 70 हजार रुपये और बिना बेड के 62500 रुपये होगा। इसमें तीन सितारा होटल में ठहरने, भारतीय खाने में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था शामिल है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि आईआरसीटीसी में बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन, वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।