फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: त्योहार पर रेलवे चलाएगा दो विशेष ट्रेनें, कानपुर में ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 16 Oct 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहार पर यात्रियों की भीड़ के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 17 और 18 अक्तूबर को चलेगी। दूसरी, खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल 28 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चार फेरे लगाएगी। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दिवाली-छठ पर प्रयागराज-असारवा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने प्रयागराज से गुजरात के असारवा तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी। यह स्पेशल ट्रेन 21 अक्तूबर से 26 नवंबर तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

त्योहार पर दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहारों पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का विस्तार शकूरबस्ती तक किया है। प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी। प्रयागराज स्पेशल दिसंबर तक सप्ताह में चार दिन जबकि नारायणपुर बाजार स्पेशल तीन दिन चलेगी। इससे प्रयागराज, मिर्जापुर और चुनार के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें