यूपी के औरैया जिले में गुरुवार सुबह साम्हो व अछल्दा स्टेसन के बीच पटरी चटक गई। इस वजह से डेढ़ घंटे तक कानपुर दिल्ली रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। साम्हों व अछल्दा सेक्शन के बीच सुबह करीब 6 बजे पटरी चटकी थी। एक घंटे बाद भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को सबसे पहले धीमी गति से गुजारा गया। पटरी चटकने के कारण सभी गाडिय़ां करीब एक घंटा लेट हो गईं।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार की सुबह अप लाइन पर साम्हो व अछल्दा सेक्शन के बीच में पटरी चटक जाने के कारण ट्रेनों का संचालन थम गया। करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा तथा भुवनेश्वर राजधानी व कानपुर शताब्दी समेत कई एक्सप्रेस टे्रनों को रोका गया। तकनीकि टीम द्वारा पटरी की मरम्मत किए जाने के बाद रेल यातायात शुरू हो सका। पूर्वा एक्सप्रेस व पीछे से आई कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को रोका गया। साम्हो रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे के तकनीकि कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी के ज्वाइंट को ठीक किया।