फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजरी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

Thu, 04 Jul 2019 08:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पटरी की मरम्मत करते रेल कर्मी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में गुरुवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन के एसीजी प्वाइंट पर रेल पटरी के टूटी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों की सूचना के बाद कर्मचारियों की टीम पटरी को दुरुस्त करने में लग गई। इस दौरान स्टेशन मास्टर की गलती से लूप लाइन की बजाए मेन लाइन पर मालगाड़ी को लोवर सिंग्नल देने से पटरी पर काम कर रहे कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्टाफ ने ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोका और बाद में धीमी गति में ही मालगाड़ी को मेन लाइन से गुजार दिया। इधर दिल्ली जाने वाली राजधानी समेत सुपरफास्ट ट्रेनों और मालगाड़ियों को कॉसन देकर लूप लाइन से गुजारा गया।

दिल्ली-हावड़ा रूट के कंचौसी रेलवे स्टेशन में गुरुवार को सुबह छह बजे कीमैन कन्हैयालाल पटरियों को चेक करते हुए अप लाइन (हावड़ा से दिल्ली) से जा रहा था तभी उसे अप लाइन के एसीजी प्वाइंट पर पटरी टूटी मिली। जिस पर उसने तत्काल सूचना ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर अजय राय को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने कंट्रोलर व मेंटीनेंस स्टाफ फफूंद स्टेशन को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही फफूंद से पीडब्ल्यूआई ग्यान सिंह और मेंटीनेंस स्टाफ मौके पर पहुंच गया और सिग्रल स्टाफ ने कॉसन लगाकर लूप लाइन से ट्रेनें पास कराने की तैयारी कर ली। इस दौरान स्टेशन मास्टर की गलती से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी को लूप लाइन से निकालने के बजाय मेन लाइन पर लोवर सिंग्नल दे दिया।

मालगाड़ी को टूटी पटरी पर आती देख मेंटीनेंस स्टाफ ने तुरंत लाल झंडी दिखाकर रोक लिया। इसके बाद चालक ने धीमी गति से टूटी पटरी से ही मालगाड़ी को निकाल दिया। उधर खबर मिलते ही हावड़ा से दिल्ली जाने वाली पटना राजधानी, हावड़ा राजधानी, समेत आधा दर्जन सुपरफास्ट बनारस से दिल्ली जाने वाली मडुवाड़ी एक्सप्रेस और मालगाडियों को झींझक, अंबियापुर, रुरा आदि स्टशनों पर रोक कर रखा गया। बाद में मेंटीनेंस स्टाफ व सिंग्नल स्टाफ के पहुंचने पर ही कॉसन लगाकर ट्रेनों को लूप लाइन से पास कराया गया।

इस दौरान इटावा पैसेंजर समेत सभी ट्रेनें निर्धारित समय से घंटो लेट हो गई। उधर ट्रेन यातायात प्रभावित होने और ट्रेनों को रोक-रोक कर गुजारने से रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से वाहनों का घंटों जाम लगा रहा। पीडब्ल्यूआई फफूंद ग्यान सिंह ने बताया कि टूटी पटरी पर फिक्स प्लेट लगा दी गई है। शीघ्र वेल्डिंग कराई जाएगी। ट्रेनें धीमी गति से निकाली जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें