फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजरी हमसफर एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा

Fri, 05 Jul 2019 04:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजरी हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के झींझक रेलवे फाटक के पास से चटकी पटरी से हमसफर एक्सप्रेस गुजर गई। चटकी पटरी पर नजर पड़ते ही की-मैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पीडब्ल्यूआई स्टाफ हरकत में आ गया और चटकी पटरी को ठीक किया। इसके बाद ही अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस बीच करीब 1 घंटे तक रेल रूट बाधित रहा। 

पटरी ठीक होने के बाद हल्दिया एक्सप्रेस, दूरन्तो एक्सप्रेस, कानपुर टूंडला मेमो, तूफान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। पीडब्लूआइ सियाराम के अनुसार गर्म ठंडे के कारण पटरी का ज्वाइंट खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें