फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें, दिवाली पर जाने और वापस लौटने के लिए मिलेंगी सीटें, ये रही पूरी जानकारी

Fri, 21 Oct 2022 08:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने जरूरत के हिसाब से यात्रियों के बढ़ते लोड के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर लंबी वेटिंग के मद्देनजर आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिल सकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने जरूरत के हिसाब से यात्रियों के बढ़ते लोड के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें चलेंगी
दिल्ली-पटना (04072/71) 21 और 29 अक्तूबर को दोनों छोर से चलेगी। 
नई दिल्ली-पटना (02250/49) 22, 25 और 27 अक्तूबर को दिल्ली से और 23, 26 अक्तूबर व एक नवंबर पटना से चलेगी।
दिल्ली-पटना (04018/17) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी। 
दिल्ली-भागलपुर (04058/57) 23 और 26 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी। 
दिल्ली-भागलपुर 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से और भागलपुर से 22 व 26 अक्तूबर को चलेगी। 
दिल्ली-भागलपुर (04064/63) 22 अक्तूबर को दोनों ओर से चलेगी। 
दिल्ली-भागलपुर (04036/35) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी। 
दानापुर-कोटा (09817/18) 22 और 27 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें