कानपुर के विस्तार के बाद आबादी के बीच आ गईं दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन की 14 क्रॉसिंगों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए रेलवे ने पहल की है। कानपुर में पांच, कानपुर देहात में दो, औरैया में चार और इटावा में तीन क्रॉसिंगों पर आरओबी निर्माण के लिए रेलवे ने सेतु निगम को पत्र भेज दिया है।
अब सेतु निगम के अधिकारी आरओबी निर्माण का इस्टीमेट बना रहे हैं। इस्टीमेट को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शासन ने मंजूरी दी तो रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जाम से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।