फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए संवरने लगा रेलवे मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कानपुर आगमन को लेकर नगर निगम व उससे संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का पूरा फोकस निरालानगर स्थित रेलवे मैदान को चमकाने पर है। इसके आसपास के संपर्क मार्गों को भी दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन




सात जुलाई को प्रधानमंत्री का कानपुर आगमन संभावित है। नगर निगम, मार्ग प्रकाश विभाग व जलकल अधिकारी रेलवे मैदान और इसके आसपास के इलाकों को दुरुस्त कराने में लग गए हैं। रेलवे मैदान की मिट्टी समतल की जा रही है। रंगाई-पुताई के साथ स्ट्रीट लाइटें ठीक की जा रही हैं। आसपास के अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें हटाया जा रहा है। रेलवे मैदान तक जाने वाले संपर्क मार्गों की टूटी सड़कों पर पैचवर्क का कार्य भी किया जा रहा है। मैदान के बाहर व सामने कई स्थानों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सामान्य व वीआईपी पार्किंग के लिए जगह भी चिह्नित कर वहां अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जलकल व जल निगम मैदान से पाइप हटवा रहे हैं। रेलवे मैदान के सामने की पट्टी, दीप सिनेमा तिराहा, पराग दूध डेयरी, साकेत नगर चौराहा से सचान चौराहा तक घरों, फुटपाथ, सड़क, डिवाइडर पर लगी अवैध होल्डिंग्स भी हटाई जाएंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर हाल ही में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने भी यहां का निरीक्षण किया था। उन्होंने समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे।

वर्जन
सभी विभाग अपने स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे हैं। कोई कमी न रहे, इसके लिए मॉनिटरिंग भी की जा रही है। सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें