उसी दौरान घाटमपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बूम में टक्कर मारते हुए निकल गया, जिससे बूम हाईटेंशन तार से टकरा गया। देखते ही देखते चिंगारियां उठने लगीं। इसकी जानकारी सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा को दी। इसके चलते गरीब रथ को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने तत्काल टॉवर बैगन को रवाना किया। आने-जाने और मरम्मत करने में करीब दो घंटे का समय लगा। मरम्मत होने के बाद ट्रेन को कॉशन देकर रवाना किया।
सिगनल एंड टेलीकॉम टीम के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह गेट के टूटे बूम की मरम्मत की। इस दौरान अप-डाउन ट्रेनों को कॉशन देकर रवाना किया गया। सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गरीब रथ करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। गेटमैन कमलेश यादव ने बताया कि बूम टूटकर ओएचई से टकराने के बाद चिंगारियां निकलने पर ट्रक चालक को भागने का मौका मिल गया, जिससे ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका।