फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग से घिरेगा ‘डेथ प्वाइंट’

Tue, 28 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बैराज में ग्रिल की नाप जोख कराते एडीएम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज के ‘डेथ प्वाइंट’ वाला क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए मेन रोड पर भी रेलिंग लगाई जाएगी। एडीएम सिटी ने सोमवार को अपने सामने ‘डेथ प्वाइंट’ के चारों तरफ और मेन रोड पर रेलिंग लगाने के लिए इंजीनियर से नाप कराई। उन्होंने बीस दिन में बैराज में रेलिंग लगवाने का दावा किया। अमर उजाला ने अभियान चलाकर बैराज में रेलिंग लगाने की जरूरत बताई थी। इसी को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगा बैराज गेट नंबर एक के पास ‘डेथ प्वाइंट’ पर एक महीने में 13 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर की जान गंगा किनारे पानी में सेल्फी लेने के चक्कर में गई। बैराज पर इन हादसों को संज्ञान में लेते हुए ‘अमर उजाला’ ने अभियान चलाया तो जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने गोताखोरों की एक टीम बैराज पर स्थायी रूप से तैनात कर दी है। बैराज पर रेलिंग लगवाने की नाप सोमवार को एडीएम सिटी ने खड़े होकर कराई। नक्शा और डिजाइन भी फाइनल किया। एडीएम ने बताया कि डेथ प्वाइंट के पास 175 फीट लंबी रेलिंग लगेगी। मेन रोड को भी रेलिंग लगाकर घेर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी डेथ प्वाइंट तक नहीं पहुंच सकेगा। रेलिंग पर नुकीली सरिया लगाई जाएंगी ताकि कोई फांदकर भी न जा सके। यह काम बीस दिन में पूरा कराया जाएगा।
चेतावनी बोर्ड भी लगेंगे
गंगा बैराज पर खतरे वाली जगह पर चारों तरफ चेतावनी बोर्ड भी नए सिरे से लगाए जाएंगे। एडीएम सिटी ने बताया कि             नए चेतावनी बोर्ड के लिए ऑर्डर कर दिया गया है।  
विज्ञापन

कपल की मम्मी-पापा से की शिकायत
एडीएम सिटी ने गंगा किनारे घूमने आए कपल को रोक लिया। दोनों के परिजनों को फोन कर बताया कि आपके बच्चे गंगा बैराज पर घूमने आए हैं। कुछ दिन पहले ही सात बच्चों की मौत हुई है। एडीएम के फोन करने पर दोनों के परिजन बैराज पहुंचे और बच्चों को फटकारने के बाद घर ले गए। एडीएम ने गंगा बैराज चौकी इंचार्ज को इस तरह के लोगों की सूचना उनके परिजनों को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें