यूपी के उन्नाव जिले में रविवार सुबह जैतीपुर के पास पटरी चटक गई। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। जैतीपुर के पास सुबह रेल फ्रैक्चर की घटना ने खलबली मचा दी।
यहां पेट्रोलिंग कर रहे रेल पथ कर्मी की नजर फ्रैक्चर रेल पर पड़ी तो उसने जेई को बताया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोका गया। इंजीनियर रेल पथ को घटना की जानकारी दी गई।
डाउन ट्रैक (कानपुर से लखनऊ) पर सुबह 8 बजे जैतीपुर और हरौनी के बीच में सेमरा गांव के पास हुआ। ट्रैक को जांचने के बाद जूनियर इंजीनियर ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। ट्रैक मरम्मत के दौरान पुष्पक एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोक दिया गया। रोकी गईं ट्रेनों को करीब सवा घंटा बाद कॉशन से गंतव्य को रवाना किया गया।