फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा माफिया के घर छापा, नशीला पाउडर, तमंचा और कारतूस बरामद, 28 गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 08:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक ही परिवार के सात लोगों को मेडिकल के लिए ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस ने बुधवार की रात शहर के मोहल्ला बजरिया सालिगराम में सट्टा माफिया के घर दबिश दी। मुख्य गेट न खोलने पर पड़ोसी के घर से माफिया की छत पर पहुंची। वहां लगे जाल को बिजली के कटर से काटा फिर जीने में लगे गेट को काट कर घर के अंदर फोर्स घुसा तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सट्टा लगवाने वालों से नशीला पाउडर, तमंचा और कारतूस बरामद किए। इस दौरान घर की महिलाओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


शहर में सट्टे का कारोबार होने की सूचना कई दिनों से एसपी अतुल कुमार को मिल रही थी। बुधवार की रात सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में स्वाट प्रभारी विनय प्रकाश राय, शहर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र कुमार, मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी के साथ फोर्स ने बजरिया सालिगराम में सट्टा माफिया नन्हेलाल वर्मा और उनके भाई रामऔतार वर्मा के घर पर छापा मारा। घर में जाने के लिए दो गेट थे। एक गेट से पुलिस अंदर घुसी तो दूसरा गेट बंद मिला। खटकाने पर उसको नहीं खोला गया।


पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारी से सीढ़ी मंगवाई और पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंची। वहां से सट्टा माफिया की छत पर गई। यहां लोहे का जाल लगा था। जिसको बिजली के कटर से काट कर टीम अंदर गई। वहां से नीचे जाने के लिए जीने में लोहे का गेट लगा हुआ था। पुलिस ने उसको भी बिजली के कटर से काटा और घर में घुसी तो अफरातफरी मच गई। वहां पर पुलिस की टीम ने 28 लोगों को दबोचा लिया। इसके साथ ही लाखों की नगदी बरामद कर सट्टापर्ची भी कब्जे में ली। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

सट्टा लगाने वाले कोतवाली पुलिस की हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान घर की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान इनकी पैरवी में कुछ सत्तापक्ष के छुटभैये नेता भी लगे रहे। पुलिस सट्टा माफिया भाइयों के पकड़े गए बेटों समेत सभी लोगों को कोतवाली लेकर पहुंची। 

पुलिस ने अखिलेश वर्मा, उसके भाई कुंदन वर्मा, सौरभ वर्मा, चचेरे भाई पवन वर्मा, सचिन वर्मा, गोविंद वर्मा और चंदन वर्मा के पास से 700 ग्राम नशीला पाउडर, दो 315 बोर तमंचे, पांच कारतूस बरामद किए। इसके अलावा शहर के सुनारवाली गली निवासी मनोहर वर्मा, मऊदरवाजा के दाउद खां निवासी मनोहरलाल, चीनीग्राम निवासी अनिल वर्मा, भीकमपुरा निवासी अवनीश कुमार, बैजनाथ स्ट्रीट निवासी गौरव गुप्ता, खटकपुरा निवासी नदीम, सलावत खां निवासी कन्हैयालाल, बजरिया जाफर खां निवासी रवींद्र श्रीवास्तव, नेहरू रोड निवासी विमलेश गुप्ता, बजरिया सालिगराम निवासी रोहित गुप्ता, पल्ला जटवारा निवासी अजय सक्सेना, नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी संजय शर्मा, अमीन खां निवासी शैलेंद्र, कूंचा भवानीदास निवासी राजीव दीक्षित, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव दहेलिया निवासी जावेद, कुइंयाबूट निवासी रामदास, नौलक्खा, जिला गाजियाबाद थाना लोनी के जवाहर नगर निवासी राहुल वर्मा, कुलदीप वर्मा, गौरव वर्मा को सट्टा पर्ची समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन सभी के पास से 68 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई।

बजरिया सालिगराम में सट्टा माफिया रामऔतार और उसके भाई नन्हेलाल के घर पर तीन सट्टा माफिया की बैठक की सूचना थी। पुलिस ने सट्टा माफिया मोहल्ला खटकपुरा निवासी हसनैन को अपने रिकार्ड में भागा हुआ दिखाया है।

पकड़े गए सट्टा माफिया के एक बेटे ने पुलिस पर जेवर और लाखों रुपये ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि मऊदरवाजा क्षेत्र में उसकी सराफा की दुकान है। दुकान के जेवर वह घर ले आया था। जेवर और साथ में रखे लाखों रुपये भी पुलिस ले गई। सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने इस आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि जो भी मिला उसे लिखापढ़ी में लाया गया। छापेमारी के दौरान वहां पर तमंचे भी मिले थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें