कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
हमीरपुर के राठ में राहुल गांधी की संदेश यात्रा को विधायक गयादीन अनुरागी ने तिरंगा झंडा फहराकर रवाना किया। संदेश यात्रा का रथ करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में घूमा और किसानों को कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब का नारा देते हुए किसानों को जागरूक किया। 27 साल यूपी बेहाल का नारा देतेे हुए धमना, अकौना, सरसई, उमरिया, नदना, बहपुर, अमूंद, पहरा, छिबौली, जलालपुर, भेड़ी के किसानों को जागरूक किया।
विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि 27 साल से यूपी बेहाल है। बुंदेलखंड का किसान कर्ज तले दबा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। चित्रकूट मंडल के चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन प्रीतम सिंह किसान, नरेंद्र जायसवाल, रामनाथ सिंह, डा. चंद्रपाल कौशल, सोहित मिश्रा, दुष्यंत राजपूत, शफीक राईन, हरीशरण राजपूत, राकेश रैकवार, रामकुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र भटनागर, रामप्रसाद अनुरागी, रामप्रकाश शुक्ला, ओम प्रकाश राजपूत, जयचंद्र, नसीम कुरैशी, नईमखान, रफीक भाई आदि मौजूद रहे।