फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी में ‘लटका’ राहुल का हेलीकॉप्टर, अनुमति के इंतजार में टला हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल

Tue, 23 Apr 2019 03:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में बने हैलीपैड पर उतारने की अनुमति सोमवार को नहीं मिली। अनुमति न मिलने के कारण हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल टल गया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर अनुमति न देने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी देर रात तक अनुमति के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास डेरा डालकर बैठे रहे। वहीं, एसडीएम सदर अमित राठौर ने बताया कि जनसभा के आयोजकों ने अभी तक सीएसए कुलपति और अग्निशमन विभाग में फीस जमाकर उसकी एनओसी नहीं ली है। मेरे कार्यालय से आयोजकों को इस बात की जानकारी दी जा चुकी है। एनओसी मिलते ही अनुमति जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसपीजी ने फाइनल किया स्थल
राहुल गांधी की जनसभा 24 अप्रैल को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होनी है। रविवार को दिल्ली से आए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अधिकारियों ने मौका-मुआयना करने के बाद जनसभा के लिए पार्क को फाइनल कर दिया था। एसपीजी ने हैलीपैड बनाने के लिए पालिका स्टेडियम का निरीक्षण किया। खेल के मैदान में हैलीपैड बनाने की अनुमति न मिलने पर सीएसए में हेलीकॉप्टर उतरने पर सहमति बनी थी। सोमवार को हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल किया जाना था। 

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग की मंजूरी के लिए सीएसए के कुलपति और डीएम को पत्र भेज दिया गया था। इसके बावजूद अब तक अनुमति नहीं दी गई है। सीएसए कुलपति ने डीएम से और डीएम ने कुलपति से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लाने की बात पर अनुमति रोके रखी। नई दिल्ली से एसपीजी अधिकारी बार-बार लैंडिंग के ट्रायल के बारे में पूछते रहे। हेलीकॉप्टर उतरने की मंजूरी न मिली तो मंगलवार को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें