बुंदेली समाज के लोगों से बातचीत करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी शनिवार को महोबा जिले में खाट सभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों और बिजली के लिये धरना दे रहे बुंदेली समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं। धरना दे रहे बुंदेली समाज के संयोजक पारसनाथ ने राहुल से कहा कि यूपी और एमपी के बीच में महोबा आता है। यहां का विकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। महोबा में एम्स खोले जाने और छात्रों के लिए उच्च तकनीकी संस्थान बनाए जाने की मांग की गई। राहुल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से उनके घर जाकर मुलाकात की इसके बाद पनवाड़ी में खाट सभा कर ग्रामीणों को उनका हर दिलाने का भरोसा जताया।