फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में आने वाला समय यूपी काः राहुल द्रविड़

Thu, 11 May 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल द्रविण और मंत्री चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के लैंडमार्क होटल में हुए सम्मान समारोह के दौरान मिस्टर कूल यानी राहुल द्रविड़ ने कहा कि यूपी का क्रिकेट काबिले तारीफ है। अंडर-14 से लेकर सीनियर वर्ग तक और महिला खिलाड़ियाें की भी लंबी फेहरिस्त है। आज इतने लोगों का सम्मान देखकर लग रहा कि आने वाला समय क्रिकेट में यूपी का होगा। इसके लिए राजीव शुक्ला का शुक्रिया अदा करता हूं जो यूपी के क्रिकेट को इतने आगे ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रतिभाएं बहुत, तराशने की जरूरत: खेल मंत्री
होटल लैंडमार्क में खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों की ओर विशेष ध्यान दे रही है। सभी खेल एसोसिएशन को बुलाकर जल्द एक बैठक की जाएगी और पांच साल का खाका तैयार किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में यूपी के कम से कम पांच खिलाड़ी गोल्ड पदक जीतें। इस कड़ी में काम में शुरू हो गया है और खेल एसोसिएशन को जागरूक किया जा रहा है। खिलाड़ियों को कुशल कोच से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि 1965 में वह पहली बार यहां ट्रायल लेने आए थे। तब ही लग गया था कि इस राज्य में प्रतिभाएं हैं बस तराशने की आवश्यकता हैं। खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग और वातावरण देना सरकार का काम है। इसके बाद खिलाड़ी का काम शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें