फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को राहुल गांधी, 25 को अखिलेश यादव और अमित शाह की जनसभा, 26 को प्रियंका को करेंगी शक्ति प्रदर्शन

Fri, 19 Apr 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उन्नाव में लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार का समय समाप्त होने में नौ दिन का समय बचा है। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को जिले में मतदान होगा। मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न दलों के नेता पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 24 अप्रैल को राहुल गांधी की शहर के जीआईसी मैदान में दोपहर 12 बजे से जनसभा होगी। 26 को प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है हालांकि रोड शो किस विधानसभा क्षेत्र में करेंगी इस पर एसपीजी की मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि 25 को दोपहर 12 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा होनी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार 19 अप्रैल को पुरवा विधानसभा क्षेत्र के चमियानी और भगवंतनगर में चुनावी सभाएं करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा करेंगे। 23 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुरवा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें