फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नए कानूनों के सवालों से दिमाग में लगी हथकड़ी

विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में बांदा, झांसी, लखनऊ समेत अन्य जिलों से विधि में स्नातक कर चुके छात्र शामिल हुए। पेपर में आए नए कानूनों और सामान्य ज्ञान के सवालों से परीक्षार्थियों को दिमाग चकरा गया। एक पाली में हुई परीक्षा में दो घंटे का समय परीक्षार्थियों को दिया गया। कुल 11498 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6595 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, 5903 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे गए। 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 100 प्रश्न विधि से रहे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग थी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान खंड में पूछा गया कि ट्रांस साइबेरियन रेलवे किन शहरों को जोड़ती है, ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट किस संस्था द्वारा जारी की जाती है और ओलंपिक समिति की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं। विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े सवालों में मीथेन गैस के स्रोत, सीएफसी के प्रभाव और बाॅयोडिग्रेडेबल पॉलिमर जैसे प्रश्न शामिल रहे।


रावतपुर गांव स्थित श्रीरामलला इंटरमीडिएट कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर ईजी टू मॉडरेट रहा। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन रहे। विधि खंड में नए कानूनों के कारण कुछ सवाल घुमावदार रहे। लॉ सेक्शन में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से जुड़े प्रश्न प्रमुख रहे। साथ ही संविधान, राज्यसभा की शक्तियां और लोक लेखा समिति से संबंधित सवाल भी पूछे गए। सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभ्यर्थियों से बातचीत
1 पिछले एक वर्ष से तैयारी कर रहे थे, प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा। समय कम था फिर भी 96 प्रश्न हल किए।

अमित कुमार, बांदा


विधि की तैयारी पहले से थी तो 120 प्रश्न हल कर लिए। पेपर में जीएस के सवाल कठिन थे। -वैशाली जैन, ललितपुर


3
पेपर हल करते समय बहुत कम लग रहा था। 120 प्रश्न हल कर लिए, नए कानूनों के सवालों ने उलझाया। मोहित लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें