Kanpur News: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में आईआईटी कानपुर को वैश्विक स्तर पर 315वां और देश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले साल के मुकाबले संस्थान की रैंकिंग में पांच पायदान की गिरावट दर्ज की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में क्यूएस की सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी कानपुर को वैश्विक स्तर पर 315वां स्थान मिला है। पिछले साल के मुकाबले आईआईटी पांच पायदान लुढ़क गया है। वर्ष 2026 में 310वीं और वर्ष 2025 में 245वीं रैंक थी। यहीं नहीं वीआईटी वेल्लोर ने भी आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
वीआईटी को विश्व में 295 और देश में चौथी रैंक मिली है। आईआईटी का कुल स्कोर 79.6 है जबकि सीएसजेएमयू का स्कोर 47.8 रहा है। सोशल इंपैक्ट में आईआईटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी को समानता (इक्वैलिटी) में 78.3 अंक, नॉलेज एक्सचेंज में 89.1 अंक, शिक्षा के प्रभाव में 44.6 अंक, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 75.7 अंक, रोजगार एवं उसके परिणामों में 91.4 अंक मिले हैं।