हर ब्लॉक के इन गांव में है खास फोकस
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी ब्लॉक क्षेत्र से दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन किया है। 16 ग्राम पंचायतों में से मंत्री किसी एक का चयन कर निरीक्षण करेंगे व चौपाल लगाएंगे। ब्लॉक सदर क्षेत्र के तिखवा व मित्रसेनपुर ग्राम पंचायतों में अधिकारी अधिक दौड़ रहे हैं। शनिवार को सीडीओ आरएन सिंह, एसडीएम उमाकांत तिवारी व बीडीओ अमित सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी तिखवा पहुंचे। दो दिन पहले बीएसए और बीईओ भी हालात देख चुके हैं।
गुगरापुर क्षेत्र के अकबरपुर व चचासंडा, तालग्राम के सलेमपुर व संगुरा बहादुरपुर, जलालाबाद के मतौली व सियरमऊ, छिबरामऊ के खल्ला रूपमंगदपुर व अल्हनापुर, सौरिख के ईशमपुर व ग्यासपुर, हसेरन के कलसान व मढ़पुरा और उमर्दा के उमर्दा व अगौस पर काम चल रहा है।
मंत्री के आने का लिखित कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि 10 मई को दौरा लग सकता है। शासन से नामित मंत्री जनपद में 24 घंटे रुकेंगे। - आरएन सिंह, सीडीओ