कानपुर। स्टांप वेंडरों के कमीशन को बढ़ा दिया गया है। अब स्टांप बिक्री में अवैध कमीशन पर पूरी तरह रोक लगाएं। तीन दिन में स्टांप वेंडिंग का लाइसेंस जारी करें। रजिस्ट्री कार्यालय की व्यवस्थाओ में सुधार करें जिससे लोगों को अच्छा माहौल मिले। यह बात गुरुवार को देर रात सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा करने पहुचे स्टांप राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कही।
कहा कि रजिस्ट्री का ज्यादा से ज्यादा भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने मंडल के लिए निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 2133.00 करोड़ के सापेक्ष शत प्रतिशत की प्राप्ति किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि नए रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण जल्द से जल्द कराएं। इस दौरान एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी और एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन आदि मौजूद रहे।